ऋग्वेदः 1.1.9

स नः पितेव सूनवेऽग्ने सूपायनो भव । सचस्वा नः स्वस्तये ॥9॥

पदपाठ — देवनागरी
सः । नः॒ । पि॒ताऽइ॑व । सू॒नवे॑ । अग्ने॑ । सु॒ऽउ॒पा॒य॒नः । भ॒व॒ । सच॑स्व । नः॒ । स्व॒स्तये॑ ॥ 1.1.9

PADAPAATH — ROMAN
saḥ | naḥ | pitāiva | sūnave | agne | su-upāyanaḥ | bhava | sacasva | naḥ | svastaye

देवता        अग्निः ;       छन्द        विराड्गायत्री ;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
हे (सः) उक्तगुणयुक्त (अग्ने) ज्ञानस्वरूप परमेश्वर ! (पितेव) जैसे पिता (सूनवे) अपने पुत्र के लिये उत्तम ज्ञान का देनेवाला होता है, वैसे ही आप (नः) हम लोगों के लिये (सूपायनः) शोभन ज्ञान जो कि सब सुखों का साधक और उत्तम-उत्तम पदार्थों को प्राप्त करनेवाला है, उसके देनेवाले होकर (नः) हम लोगों को (स्वस्तये) सब सुख के लिये (सचस्व) संयुक्त कीजिये ॥9॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में श्लेषालंकार है। जैसे परमेश्वर के सामर्थ्य से रचे हुए पदार्थ नित्य ही सुशोभित होते हैं, वैसे ही जो ईश्वर का रचा हुआ भौतिक वायु है, उसकी धारणा से भी सब पदार्थों की रक्षा और शोभा तथा जैसे जीव की प्रेमभक्ति से की हुई स्तुति को सर्वगत ईश्वर प्रतिक्षण सुनता है, वैसे ही भौतिक वायु के निमित्त से भी जीव शब्दों के उच्चारण और श्रवण करने को समर्थ होता है ॥1॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
9. जिस तरह पुत्र पिता को असानी से पा जाता है, उसी तरह हम भी तुम्हें पा सकें या तुम हमारे अनायास लभ्य बनो और हमारा मंगल करने के लिए हमारे पास निवास करो।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
9. Be to us easy of approach, even as a father to his son: Agni, be with us for our weal. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Be easy of approach to us, even as a father to his son: Agni, be with us for our weal. [9]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
9. Agni, be to us easy of access, as is a father to his son; be ever present with us for our good.

ऋग्वेदः 1.1.8

राजन्तमध्वराणां गोपामृतस्य दीदिविम् । वर्धमानं स्वे दमे ॥8॥

पदपाठ — देवनागरी
राज॑न्तम् । अ॒ध्व॒राणा॑म् । गो॒पाम् । ऋ॒तस्य॑ । दीदि॑विम् । वर्ध॑मानम् । स्वे । दमे॑ ॥ 1.1.8

PADAPAATH — ROMAN
rājantam | adhvarāṇām | gopām | ṛtasya | dīdivim | vardhamānam | sve | dame

देवता        अग्निः ;       छन्द        यवमध्याविराड्गायत्री ;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
(स्वे) अपने (दमे) उस परमानन्द पद में कि जिसमें बड़े-2 दुःखों से छूटकर मोक्ष सुख को प्राप्त हुए पुरुष रमण करते हैं। (वर्धमानम्) सबसे बड़ा (राजन्तम्) प्रकाश स्वरूप (अध्वराणाम्) पूर्वोक्त यज्ञादिक अच्छे-अच्छे कर्म और धार्मिक मनुष्य तथा (गोपाम्) पृथिव्यादिकों की रक्षा (ॠतस्य) सत्यविद्या युक्त चारों वेदों और कार्य्य जगत् के अनादि कारण के (दीदिविम्) प्रकाश करनेवाले परमेश्वर को हम लोग उपासना-योग से प्राप्त होते हैं ॥8॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जैसे विनाश और अज्ञान आदि दोषरहित परमात्मा अपने अन्तर्यामि रूप से सब जीवों को सत्य का उपदेश तथा श्रेष्ठ विद्वान् और सब जगत की रक्षा करता हुआ अपनी सत्ता और परमानन्द में प्रवृत्त हो रहा है, वैसे ही परमेश्वर के उपासक भी आनन्दित, वृद्धियुक्त होकर विज्ञान में विहार करते हुये परम आनन्द रूप विशेष फलों को प्राप्त होते हैं ॥8॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
8. हे अग्नि! तुम प्रकाशमान, यज्ञ-रक्षक, कर्मफल के द्योतक और यज्ञशाला में वर्द्धनशाली हो।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
8. Ruler of sacrifices, guard of Law eternal, radiant One, Increasing in thine own abode. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Ruler of sacrifices, guard of eternal law, radiant one, Increasing in your own abode. [8]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
8. You, the radiant, the protector of sacrifices, the constant illuminator of truth, increasing in your own dwelling. Sve dame. sua damo, the chamber in which fire-worship is performed, and in which the fire increases by the oblations poured upon it. Damah1, for a home or house is peculiar to the Vedas.

ऋग्वेदः 1.1.7

उप त्वाग्ने दिवेदिवे दोषावस्तर्धिया वयम् । नमो भरन्त एमसि ॥7॥

पदपाठ — देवनागरी
उप॑ । त्वा॒ । अ॒ग्ने॒ । दि॒वेऽदि॑वे । दोषा॑ऽवस्तः । धि॒या । व॒यम् । नमः॑ । भर॑न्तः । आ । इ॒म॒सि॒ ॥ 1.1.7

PADAPAATH — ROMAN
upa | tvā | agne | dive–dive | doṣāvastaḥ | dhiyā | vayam | namaḥ | bharantaḥ | ā | imasi

देवता        अग्निः ;       छन्द        गायत्री;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
“(अग्ने) हे सबके उपासना करने योग्य परमेश्वर ! हम लोग (दिवेदिवे) अनेक प्रकार के विज्ञान होने के लिये (धिया) अपनी बुद्धि और कर्मों से आपकी (भरन्तः) उपासना को धारण और (दोषावस्तः) रात्री-दिन में निरंतर (नमः) नमस्कार आदि करते हुए (उपैमसि) आपकी शरण को प्राप्त होते हैं ॥7॥”

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
हे सबको देखने और सबमें व्याप्त होनेवाले उपासना के योग्य परमेश्वर ! हम लोग सब कामों के करने में एक क्षण भी आपको नहीं भूलते, इसीसे हम लोगों की अधर्म करने में कभी इच्छा भी नहीं होती, क्योंकि जो सर्वज्ञ सबका साक्षी परमेश्वर है, वह हमारे सब कामों को देखता है, इस निश्चय से ॥7॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
7. हे अग्नि! हम अनुदिन, दिन-रात, अंतस्तल के साथ तुम्हें नमस्कार करते-करते तुम्हारे पास आते हैं।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
7 To thee, dispeller of the night, O Agni, day by day with prayer Bringing thee reverence, we come 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
To you, dispeller of the night, Agni, day by day with prayer Bringing you reverence, we come [7]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
7. We approach you, Agni, with reverential homage in our thoughts, daily, both morning and evening.

ऋग्वेदः 1.1.6

यदङ्ग दाशुषे त्वमग्ने भद्रं करिष्यसि । तवेत् तत् सत्यमङ्गिरः ॥6॥

पदपाठ — देवनागरी
यत् । अ॒ङ्ग । दा॒शुषे॑ । त्वम् । अग्ने॑ । भ॒द्रम् । क॒रि॒ष्यसि॑ । तव॑ । इत् । तत् । स॒त्यम् । अ॒ङ्गि॒रः॒ ॥ 1.1.6

PADAPAATH — ROMAN
yat | aṅga | dāśuṣe | tvam | agne | bhadram | kariṣyasi | tava | it | tat | satyam | aṅgiraḥ

देवता —       अग्निः ;       छन्द —       निचृद्गायत्री ;       स्वर —        षड्जः;      
ऋषि —        मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
हे (अङ्गिरः) ब्रह्माण्ड के अंग पृथ्वी आदि पदार्थों को प्राणरूप और शरीर के अंगो को अन्तर्यामी रूप से रसरूप होकर रक्षा करनेवाले होने से यहां प्राण शब्द से ईश्वर लिया है। (अंग) हे सबके मित्र (अग्ने) परमेश्वर ! (यत्) जिस हेतु से आप (द्वाशुषे) निर्लोभता से उत्तम-उत्तम पदार्थों के दान करनेवाले मनुष्य के लिये (भद्रम्) कल्याण जो कि शिष्ट विद्वानों के योग्य है उसको (करिष्यसि) करते हैं, सो यह (तवेत्) आपही का (सत्यै) सत्य (व्रतम्) शील है ॥6॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जो न्याय, दया, कल्याण और सबका मित्रभाव करनेवाला परमेश्वर है। उसी की उपासना करके जीव इस लोक और मोक्ष के सुख को प्राप्त होता है,क्योंकि इस प्रकार सुख देने का स्वभाव और सामर्थ्य केवल परमेश्वर का है,दूसरे का नहीं। जैसे शरीरधारी अपने शरीर को धारण करता है, वैसे ही परमेश्वर सब संसार को धारण करता है। और इसीसे यह संसार की यथावत् रक्षा और स्थिति होती है ॥6॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
6. हे अग्नि! तुम जो हविष्य देनेयाले यजमान का कल्याणसाधन करते हो, वह कल्याण, हे अङ्गिरः! वास्तव में तुम्हारा ही प्रीति-साधक है।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
6 Whatever blessing, Agni, thou wilt grant unto thy worshipper, That, Angiras, is indeed thy truth. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Whatever blessing, Agni, you will grant to your worshipper, That, Angiras, is your truth. [6]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
6. Whatever good you may, Agni, bestow upon the giver (of the oblation), that verily, Angiras shall revert to you.That is, the wealth bestowed upon the Yajamana, the person by whom or on whose behalf the sacrifice is performed, will enable him to multiply his oblations, by which Agni again will benefit. Instead of Agni repeated, we have in the second place Angiras as a synonym, which in Manu and all the Puranas is the name of a Rsi or Prajapati, one of the primitive mind-born sons of Brahma; and the appellation is used fre­quently in the text of the Veda in that sense, as the designation of a Rsi, the founder of a family or of a school. The commentator quotes Yaska for the identity of Angiras with Angāra,3 a live coal, and a passage from the Aitareya Brahmana is cited, in which it is said, “the coals became the Angirasas” (ye angarah asanste angiraso abhavan).4 The identification of Angiras with Agni in function, though not in person, is the subject of a legend, told rather confusedly and obscurely in the Mahabharata Vanaparva, Vol. II. by Markandeya to Yudhisthira, in reply to his question how it happened formerly that Agni, having gone to the forest and his functions having ceased, Angiras became Agni, and conveyed the oblations to the gods. Connected with ibis question he also inquires, how it is that Agni, who is one, should become many. Markandeya therefore relates that Agni, having engaged in penance, and relinquishing his duties, the Muni Angiras took upon him his office, and when he prevailed upon Agni to resume it, became his son; his descendants, the Angirasas, therefore also the descendants of Agni, or so many Agnis, or fires. Their enumeration, which follows at some length, shows them to be for the most part personification of light, of luminous bodies, of divisions of time, of celestial phenomena, and fires adapted to peculiar occasions, as the full and change of the moon, or to particular rites, as the Asvamedha, Rajasuya, the Paka yajnas, or sacrifices with food, obsequial and funeral fires, expiatory fires, and the like. The legend is possibly intended to represent the organization of worship with fire, which in the first instance was of a primitive and simple character, and its appropriation to various occasions by Angiras and his disciples. The Mahabharata is not contented with the first account, but gives a second, in which the first Agni, is called Saha, and he is said to have hidden himself in the ocean to avoid the approach of Niyata, the son of Bharata, the fire of the funeral pile. The text says, “though fear”, the commentary says, either through fear of being rendered impure by his contact, or being ashamed of his relationship, Niyata being his own grandson. The gods coming to look for Agni, he designated as his substitute Atharvan, also called Angiras, who for a time acted as Agni, until the latter was induced to resume his office. The legend is constructed, as the commentary shows, out of Vedic texts, but the details are clumsily and contradictorily put together, indicating, perhaps, their almost obsolete antiquity at the time of the compilation of the Mahabharata.

ऋग्वेदः 1.1.5

अग्निर्होता कविक्रतुः सत्यश्चित्रश्रवस्तमः । देवो देवेभिरा गमत् ॥5॥

पदपाठ — देवनागरी
अ॒ग्निः । होता॑ । क॒विऽक्र॑तुः । स॒त्यः । चि॒त्रश्र॑वःऽतमः । दे॒वः । दे॒वेभिः॑ । आ । ग॒म॒त् ॥ 1.1.5

PADAPAATH — ROMAN
agniḥ | hotā | kavi-kratuḥ | satyaḥ | citraśravaḥ-tamaḥ | devaḥ | devebhiḥ | ā | gamat

देवता -—;       अग्निः ;       छन्द —;       गायत्री;       स्वर — ;       षड्जः;       ऋषि — ;       मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जो (सत्य) अविनाशी (देवः) आपसे आप प्रकाशमान (कविक्रतुः) सर्वज्ञ है। जिसने परमाणु आदि पदार्थ और उनके उत्तम-उत्तम गुण रच के दिखलाये हैं। (कविक्रतुः) जो सब विद्यायुक्त वेद का उपदेश करता है और जिससे परमाणु आदि पदार्थों करके सृष्टि के उत्तम पदार्थों का दर्शन होता है। वही कवि अर्थात् सर्वज्ञ ईश्वर है तथा भौतिक अग्नि भी स्थूल और सूक्ष्म पदार्थो से कलायुक्त होकर देश-देशान्तर में गमन करनेवाला दिखलाया है। (चित्रश्रवस्तमः) जिसका अति आश्चर्यरूपी श्रवण है, वह परमेश्वर (देवेभिः) विद्वानों के साथ समागम करने से (आगमत्) प्राप्त होता है तथा जो (सत्यः) श्रेष्ठ विद्वानो का हित अर्थात् उनके लिए सुखरूप (देवः) उत्तम गुणों का प्रकाश करनेवाला (कविक्रतुः) सब जगत् को जानने और रचनेहारा परमात्मा ॥ और जो भौतिक अग्नि सब पृथिवी आदि पदार्थों के साथ व्यापक और शिल्पविद्या का मुख्य हेतु (चित्रश्रवस्तमः) जिसको अद्भुत अर्थात् अति आश्चर्य्यरूप सुनते हैं। वह दिव्य गुणों के साथ (आगमत्) जाना जाता है ॥5॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
इस मंत्र में श्लेषालंकार है। सबका आधार, सर्वज्ञ, सबका रचनेवाला, विनाशरहित,अनन्त शक्तिमान् और सबका प्रकाशक आदि गुण हेतुओं के पाये जाने से अग्निशब्द करके परमेश्वर, और आकर्षणादि गुणों से मुर्तिमान् पदार्थों का धारण करनेहारादि गुणों के होने से भौतिक अग्नि का भी ग्रहण होता है। सिवाय इसके मनुष्यों को यह भी जानना उचित है कि विद्वानों के समागम और संसारी पदार्थों को उनके गुण सहित विचारने से परमदयालु परमेश्वर अनंत सुखदाता और भौतिक अग्नि शिल्प विद्या का सिद्ध करनेवाला होता है।
सायणाचार्य्य ने (गमत्) इस प्रयोग को लोट् लकार का माना है, सो यह उनका व्याख्यान अशुद्ध है। क्योंकि इस प्रयोग में (छंदसि लुङ्0) यह सामान्य काल बतानेवाला सूत्र वर्तमान है ॥5॥
यह पहला वर्ग समाप्त हुआ ॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
5. हे अग्नि! तुम होता, अशेषबुद्धिसम्पन्न या सिद्धकर्मा, सत्यपरायण, अतिशय कीर्त्ति से युक्त और दीप्तिवान हो। देवों के साथ, इस यज्ञ में आओ।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
5 May Agni, sapient-minded Priest, truthful, most gloriously great, The God, come hither with the Gods. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
May god Agni, sapient-minded priest, truthful, most gloriously great, Come here with the gods. [5]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
“5. May Agni, the presenter of oblations, the attainer of knowl­edge, he who is true, renowned, and divine, come hither with the gods.
The Attainer of Knowledge- Kavi-kratu2 is here explained to signify one by whom either knowledge or religious acts (kratu) have been acquired or performed (kranta): the compound is commonly used as synonym of Agni.”

ऋग्वेदः 1.1.4

अग्ने यं यज्ञमध्वरं विश्वतः परिभूरसि । स इद्देवेषु गच्छति ॥4॥

पदपाठ — देवनागरी
अग्ने॑ । यम् । य॒ज्ञम् । अ॒ध्व॒रम् । वि॒श्वतः॑ । प॒रि॒ऽभूः । असि॑ । सः । इत् । दे॒वेषु॑ । ग॒च्छ॒ति॒ ॥ 1.1.4

PADAPAATH — ROMAN
agne | yam | yajñam | adhvaram | viśvataḥ | pari-bhūḥ | asi | saḥ | it | deveṣu | gacchati

देवता —;       अग्निः ;       छन्द —;       गायत्री;       स्वर — ;       षड्जः;       ऋषि — ;       मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
(अग्ने) हे परमेश्वर ! आप (विश्वतः) सर्वत्र व्यापक होकर (यम्) जिस (अध्वरम्) हिंसा आदि दोष रहित (यज्ञम्) विद्या आदि पदार्थों के दानरूप यज्ञ को (परिभूः) सब प्रकार से पालन करनेवाले हैं। (स इत्) वही यज्ञ (देवेषु) विद्वानों के बीच में (गच्छति) फैल के जगत को सुख प्राप्त करता है। तथा (अग्ने) जो यह भौतिक अग्नि (विश्वतः) पृथिव्यादि पदार्थों के साथ अनेक दोषों से अलग होकर (यम्) जिस (अध्वरम्) विनाश आदि दोषों से रहित (यज्ञम्) शिल्प विद्यामय यज्ञ को (परिभूः) सब प्रकार से सिद्ध करता है। (स इत्) वही यज्ञ (देवेषु) अच्छे-अच्छे पदार्थों में (गच्छति) प्राप्त होकर सबको लाभकारी होता है ॥4॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
इस मंत्र में श्लेषालंकार है। जिस कारण व्यापक परमेश्वर अपनी सत्ता से उक्त यज्ञकी निरंतर रक्षा करता है। इसी से वह अच्छे-अच्छे गुणों के देने का हेतु होता है।इसी प्रकार ईश्वर ने दिव्य गुण-युक्त अग्नि भी रचा है कि जो उत्तम शिल्पविद्या का उत्पन्न करनेवाला है। उन गुणों को केवल धर्मिक उद्योगी और विद्वान् मनुष्य ही प्राप्त होने के योग्य होता है ॥4॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
4. हे अग्निदेव! जिस यज्ञ को तुम चारों ओर से घेरे रहते हो, उसमें राक्षसादि-द्वारा हिसा-कर्म सम्भव नहीं है और वही यज्ञ देवों को तृप्ति देने स्वर्ग जाता है या देवताओं का सामीप्य प्राप्त करता है।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
4. Agni, the perfect sacrifice which thou encompassest about Verily goeth to the Gods. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Agni, the perfect sacrifice which you encompass about Goes to the gods. [4]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
“4. Agni, the unobstructed sacrifice of which you are on every side the protector, assuredly reaches the gods.
The Unobstructed Sacrifice– Adhvaram yajnam The first is usually employed as a substantive, meaning also sacrifice; it is here used as an adjective, signifying free from injury or interruption; that is, by Raksasas, evil spirits always on the alert to vitiate an act of worship. “”On every side”” alludes to the fires which at a sacrifice should be lighted at the four cardinal points, east, west, south and north, termed severally the Ahavaniya, Marjaliya, Garhapatya and Agnidhriya.1
1 पुर एनं दधति (निरु. 2.12)।
2. अग्निर्वे देवानाम होता (ऐ. ब्रा. 3.14)।
3. रत्न्धातमम रमणीयानां धनानाम दातृतमम (निरु. 7.15)