ऋग्वेदः 1.7.3

इन्द्रो दीर्घाय चक्षस आ सूर्यं रोहयद्दिवि। वि गोभिरद्रिमैरयत्॥3॥

पदपाठ — देवनागरी
इन्द्रः॑। दी॒र्घाय॑। चक्ष॑से॑। आ। सूर्य॑म्। रो॒ह॒य॒त्। दि॒वि। वि। गोभिः॑। अद्रि॑म्। ऐ॒र॒य॒त्॥ 1.7.3

PADAPAATH — ROMAN
indraḥ | dīrghāya | cakṣase | ā | sūryam | rohayat | divi | vi | gobhiḥ | adrim | airayat

देवता        इन्द्र:;       छन्द        गायत्री;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
(इन्द्रः) जो सब संसार का बनानेवाला परमेश्वर है उसने (दीर्घाय) निरन्तर अच्छी प्रकार (चक्षसे) दर्शन के लिये (दिवि) सब पदार्थों के प्रकाश होने के निमित्त जिस (सूर्य्यं) प्रसिद्ध सूर्य्यलोक को (आरोहयत्) लोकों के बीच में स्थापित किया है वह (गोभिः) जो अपनी किरणों के द्वारा (अद्रिं) मेघ को (व्यैरयत्) अनेक प्रकार से वर्षा होने के लिये ऊपर चढ़ाकर बारम्बार वर्षाता है॥3॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
रचने की इच्छा करनेवाले ईश्वर ने सब लोकों में दर्शन धारण और आकर्षण आदि प्रयोजनों के लिये प्रकाशरूप सूर्य्यलोक को सब लोकों के बीच में स्थापित किया है, इसी प्रकार यह हर एक ब्रह्माण्ड का नियम है कि वह क्षण-2 में जल को ऊपर खींच करके पवन के द्वारा ऊपर स्थापन करके बार-2 संसार में वर्षाता है,इसी से यह वर्षा का कारण है॥3॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
3. दूरस्थ मनुष्यों को देखने के लिए ही इन्द्र ने सूर्य को आकाश में रखा है। सूर्य अपनी किरणों-द्वारा पर्वतों को आलोकित किये हुए हैं।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
3. Indra hath raised the Sun on high in heaven, that he may see afar: He burst the mountain for the kine. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Indra has raised the Sun on high in heaven, that he may see afar: He burst the mountain for the kine. [3]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
3. Indra, to render all things visible, elevated the sun in the sky, and charged the cloud with (abundant) waters.
The world being enveloped in darkness by Vrtra, Indra, in order to remove it, elevated (a-rohayat, or as the comment says sthapitavan, placed) the sun in the Dyu-Ioka or heaven: the latter part of the passage may also be rendered, he (the sun) animated the mountain (i.e., the world) with his rays.

ऋग्वेदः 1.7.2

इन्द्र इद्धर्योः सचा सम्मिश्ल आ वचोयुजा। इन्द्रो वज्री हिरण्ययः॥2॥

पदपाठ — देवनागरी
इन्द्रः॑। इत्। हर्योः॑। सचा॑। सम्ऽमि॑श्लः। आ। व॒चःऽयुजा॑। इन्द्रः॑। व॒ज्री। हि॒र॒ण्ययः॑॥ 1.7.2

PADAPAATH — ROMAN
indraḥ | it | haryoḥ | sacā | sam-miślaḥ | ā | vacaḥ-yujā | indraḥ | vajrī | hiraṇyayaḥ

देवता        इन्द्र:;       छन्द        निचृद्गायत्री ;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जिस प्रकार यह (संमिश्लः) पदार्थों में मिलने तथा (इन्द्रः) ऐश्वर्यका हेतु स्पर्श गुणवाला वायु अपने (सचा) सबमें मिलनेवाले और (वचोयुजा) वाणी के व्यवहार को वर्त्तानेवाले (हर्य्योः) हरने और प्राप्त करनेवाले गुणों को (आ) सब पदार्थों में युक्त करता है वैसे ही (वज्री) संवत्सर वा तापवाला (हिरण्ययः) प्रकाशस्वरूप (इन्द्रः) सूर्य्य भी अपने हरण और आहरण गुणों को सब पदार्थों में युक्त करता है॥2॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
इस मन्त्र में लुप्तोपमालंकार है। जैसे वायु के संयोग से वचन श्रवण आदि व्यवहार तथा सब पदार्थों के गमन आगमन धारण और स्पर्श होते हैं, वैसे ही सूर्य्य के योग से पदार्थों के प्रकाश और छेदन भी होते हैं। (संमिश्लः) इस शब्द में सायणाचार्य ने लकार का होना छान्दस माना है, सो उनकी भूल है, क्योंकि (संज्ञाछन्द0) इस वार्तिक से लकारादेश सिद्ध ही है॥2॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
2. इन्द्र अपने दोनों घोड़ों को बात की बात में जोतकर सबके साथ मिलते हैं। इन्द्र वज्रयुक्त और हिरण्यमय हैं।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
2. Indra hath ever close to him his two bay steeds and word-yoked car, Indra the golden, thunder-armed. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Indra has ever close to him his two bay steeds and word-yoked car, Indra the golden, thunder-armed. [2]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
2. Indra, the blender of all things, comes verily with his steeds that are harnessed at his word: Indra, the richly-decorated, the wielder of the thunderbolt.
Richly-Decorated- So the Scholiast explains the term of the text, HiralfyayaJ, literally, golden, or made of gold.

ऋग्वेदः 1.7.1

इन्द्रमिद्गाथिनो बृहदिन्द्रमर्केभिरर्किणः। इन्द्रं वाणीरनूषत॥1॥

पदपाठ — देवनागरी
इन्द्र॑म्। इत्। गा॒थिनः॑। बृ॒हत्। इन्द्र॑म्। अ॒र्केभिः॑। अ॒र्किणः॑। इन्द्र॑म्। वाणीः॑। अ॒नू॒ष॒त॒॥ 1.7.1

PADAPAATH — ROMAN
indram | it | gāthinaḥ | bṛhat | indram | arkebhiḥ | arkiṇaḥ | indram | vāṇīḥ | anūṣata

देवता        इन्द्र:;       छन्द        गायत्री;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जो (गाथिनः) गान करनेवाले और (अर्किणः) विचारशील विद्वान् हैं वे (अर्केभिः) सत्कार करने के पदार्थ सत्य भाषण शिल्पविद्या से सिद्ध किये हुये कर्ममन्त्र और विचार से (वाणीः) चारों वेद की वाणियों को प्राप्त होने के लिये (बृहत्) सबसे बड़े (इन्द्रं) परमेश्वर (इन्द्रं) सूर्य्य और (इन्द्रं) वायु के गुणों के ज्ञान से (अनूषत) यथावत् स्तुति करें॥1॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
ईश्वर उपदेश करता है कि मनुष्यों को वेदमन्त्रों के विचार से परमेश्वर सूर्य्य और वायु आदि पदार्थों के गुणों को अच्छी प्रकार जानकर सबके सुख के लिये उनसे प्रयत्न के साथ उपकार लेना चाहिये॥1॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
1. सामवेदियों ने साम-गान-द्वारा, ऋग्वेदियों ने वाणी-द्वारा और यजुर्वेदियों ने वाणी-द्वारा इन्द्र की स्तुति की है।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
1. INDRA the singers with high praise, Indra reciters with their lauds, Indra the choirs have glorified. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
INDRA the singers with high praise, Indra reciters with their lauds, Indra the choirs have glorified. [1]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
1. The chanters (of the Soma) extol Indra with songs, the reciters of the Rk with prayers, the priests of the Yajus, with texts.
The Scholiast supplies the specification of the several Vedas. The first term, Gathina, merely means singers, although he renders it Giyamanasama-yukta udgatarah, the Udgatas with Samas to be chanted, an interpretation, he thinks, confirmed by the next term (songs), Brhat for Brhata, with the Brhat-Sama.1 The next phrase, Arkinah arkebhih, is more akin to Rk, Those of the Rgveda, with stanzas, but it is not necessarily confined to that sense; and as Arka2 is a synonym of Mantra, a prayer, the sense may be, those who pray or praise Indra with prayers. For the Adhvaryus, or priests of the Yaju we have nothing at all in the original; and the term Vanih for Vanibhih, with texts or words, which occurs apparently without any grammatical connection, may be referred either to the singers or the reciters of the prayers. It is applied by the Scholiast to the texts (of the Yajus), apparently only because he had connected the preceding expressions with the other two Vedas: as already remarked, any reference to the Yajus or Sama in a verse of the Rk, implies the priority of the two former to the latter.

ऋग्वेदः 1.6.10

इतो वा सातिमीमहे दिवो वा पार्थिवादधि। इन्द्रं महो वा रजसः॥10॥

पदपाठ — देवनागरी
इ॒तः। वा॒। सा॒तिम्। ईम॑हे। दि॒व। वा॒। पार्थि॑वात्। अधि॑। इन्द्र॑म्। म॒हः। वा॒। रज॑सः॥ 1.6.10

PADAPAATH — ROMAN
itaḥ | vā | sātim | īmahe | diva | vā | pārthivāt | adhi | indram | mahaḥ | vā | rajasaḥ

देवता        इन्द्र:;       छन्द        गायत्री;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
हम लोग (इतः) इस (पार्थिवान्) पृथिवी के संयोग (वा) और (दिवः) इस अग्नि के प्रकाश (वा) लोक लोकान्तरों अर्थात् चन्द्र और नक्षत्रादि लोकों से भी (सार्ति) अच्छी प्रकार पदार्थों के विभाग करते हुए (वा) अथवा (रजसः) पृथिवी आदि लोकों से (ग्रहः) अति विस्तारयुक्त (इन्द्रं) सूर्य्यको (ईमहे) जानते हैं॥10॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
सूर्य्य की किरण पृथिवी में स्थित हुए जलादि पदार्थों को भिन्न-2 करके बहुत छोटे-2 कर देती है, इसीसे वे पदार्थ पवन के साथ ऊपर को चढ़ जाते हैं,क्योंकि वह सूर्य्य सब लोकों से बडा है॥10॥     
‘हम लोग आकाश पृथिवी तथा बडे आकाश से सहाय के लिये इन्द्र की प्रार्थना करते हैं’ यह भी डाक्टर मोक्षमूलर साहेब की व्याख्या अशुद्ध है, क्योंकि सूर्य्यलोक सबसे बडा है, और उसका आना-जाना अपने स्थान को छोड़ के नहीं होता, ऐसा हम लोग जानते हैं॥
सूर्य्य और पवन से जैसे पुरुषार्थ की सिद्धि करनी चाहिये तथा वे लोक जगत् में किस प्रकार से वर्त्तते रहते हैं और कैसे उनसे उपकार की सिद्धि होती है, इन प्रयोजनों से पांचवें सूक्त के अर्थ के साथ छःठे सूक्तार्थ की संगति जाननी चाहिये। और सायणाचार्य आदि तथा यूरोपदेशवासी अंग्रेज विलसन आदि लोगों ने भी इस सूक्त के मन्त्रों के अर्थ बुरी चाल से वर्णन किये हैं॥10॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
10. हम इन इन्द्र के निकट इसलिए याचना करते हैं कि ये पृथिवी, आकाश और महान् वायु-मण्डल (अन्तरिक्ष) से हमें धन दान दें।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
10. Indra we seek to give us help, from here, from heaven above the earth, Or from the spacious firmament.  

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Indra we seek to give us help, from here, from heaven above the earth, Or from the spacious firmament.[10]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
10. We invoke Indra, whether he come from this earthly region, or from the heaven above, or from the vast firmament; that he may give (us) wealth. Either the Prthivi-loka or the Dyu-loka; the text adds Maho-rajasah, which the Scholiast explains the great Antariksa-loka, the sphere of the firmament, which is properly the space between the earth and heaven, corresponding with Vyoman or Akasa, the sky or atmosphere– Manu, I 13.

ऋग्वेदः 1.6.9

अतः परिज्मन्ना गहि दिवो वा रोचनादधि। समस्मिन्नृञ्जते गिरः॥9

पदपाठ — देवनागरी
अतः॑। प॒रि॒ज्म॒न्। आ। ग॒हि॒। दि॒वः। वा॒। रो॒च॒नात्। अधि॑। सम्। अ॒स्मि॒न्। ऋ॒ञ्ज॒ते॒। गिरः॑॥ 1.6.9

PADAPAATH — ROMAN
ataḥ | parijman | ā | gahi | divaḥ | vā | rocanāt | adhi | sam | asmin | ṛñjate | giraḥ

देवता        मरूतः;       छन्द        गायत्री;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जिस वाणी में वायु का सब व्यवहार सिद्ध होता है वह (परिज्मन्) सर्वत्र गमनकर्त्ता हुआ सब पदार्थों को तले ऊपर पहुंचानेवाला पवन (अतः) इस पृथिवी स्थान से जलकणों का ग्रहण करके (अभ्यागहि) ऊपर पहुंचाता और फिर (दिवः) सूर्य्य के प्रकाश से (वा) अथवा (रोचनात्) जो कि रुचि को बढ़ानेवाला मेघमण्डल है उससे जल को गिराता हुआ तले पहुंचाता है। (अस्मिन्) इसी बाहिर और भीतर रहनेवाले पवन में सब पदार्थ स्थिति को प्राप्त होते हैं॥9॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
यह बलवान् वायु अपने गमन आगमन गुण से सब पदार्थों के गमन आगमन धारण तथा शब्दों के उच्चारण और श्रवण का हेतु है।
इस मन्त्र में सायणाचार्य्य ने जो उणादिगण में सिद्ध ‘परिज्मन्’ शब्द था उसे छोड़कर मनिन् प्रत्ययान्त कल्पना किया है, सो केवल उनकी भूल है॥9॥
‘हे इधर-उधर विचरनेवाले मनुष्य देहधारी ! इन्द्र तू आगे पीछे और ऊपर से हमारे समीप आ, यह सब गानेवालों की इच्छा है।‘ यह भी उनका अर्थ अत्यन्त विपरीत है, क्योंकि इस वायुसमूह में मनुष्यों की वाणी शब्दों के उच्चारण व्यवहार से प्रसिद्ध होने से प्राणरूप वायु का ग्रहण है॥9॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
9. सर्वदिशा-व्यापक मरुद्गण! अन्तरिक्ष, आकाश या ज्वलन्त सुर्यमंडल से आओ। इस यज्ञ में पुरोहित लोग तुम लोगों की भली भाँति स्तुति करते हैं।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
9. Come from this place, O Wanderer, or downward from the light of heaven: Our songs of praise all yearn for this. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
Come from this place, Wanderer, or downward from the light of heaven: Our songs of praise all yearn for this. [9]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
9. Therefore, circumambient (troop of Maruts), come hither, whether from the region of the sky or from the solar sphere; for in this rite (the priest) fully recites your praises. The region of the winds is property the Dyu-loka, the heaven, or region above the Antariksa or sky, or they may come from a sphere of light further above, or the solar region, Aditya-mondalat.

ऋग्वेदः 1.6.8

अनवद्यैरभिद्युभिर्मखः सहस्वदर्चति। गणैरिन्द्रस्य काम्यैः॥8॥

पदपाठ — देवनागरी
अ॒न॒व॒द्यैः। अ॒भिद्यु॑ऽभिः। म॒खः। सह॑स्वत्। अ॒र्च॒ति॒। ग॒णैः। इन्द्र॑स्य। काम्यैः॑॥ 1.6.8

PADAPAATH — ROMAN
anavadyaiḥ | abhidyu-bhiḥ | makhaḥ | sahasvat | arcati | gaṇaiḥ | indrasya | kāmyaiḥ

देवता        मरूतः;       छन्द        निचृद्गायत्री ;       स्वर        षड्जः;      
ऋषि         मधुच्छन्दाः वैश्वामित्रः  

मन्त्रार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जो यह (मखः) सुख और पालन होने का हेतु यज्ञ है वह (इन्द्रस्य) सूर्य्य की (अनवद्यैः) निर्दोष (अभिद्युभिः) सब ओर से प्रकाशमान और (काम्यैः) प्राप्ति की इच्छा करने के योग्य (गणैः) किरणों वा पवनों के साथ मिलकर सब पदार्थों को (सहस्वत्) जैसे दृढ़ होते हैं वैसे ही (अर्चति) श्रेष्ठ गुण करनेवाला होता है॥8॥

भावार्थ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
जो शुद्ध अत्युत्तम होम के योग्य पदार्थों के अग्नि में किये हुए होम से सिद्ध किया हुआ यज्ञ है, वह वायु और सूर्य्य की किरणों की शुद्धि के द्वारा रोगनाश करने के हेतु से सब जीवों को सुख देकर बलवान् करता है॥8॥
‘यहां मख शब्द से यज्ञ करनेवाले का ग्रहण है, तथा देवों के शत्रु का भी ग्रहण है।‘ यह भी मोक्षमूलर साहब का कहना ठीक नहीं, क्योंकि जो मख शब्द यज्ञ का वाची है वह सूर्य्य की किरणों के सहित अच्छे-2 वायु के गुणों से हवन किये हुये पदार्थों को सर्वत्र पहुंचाता है, तथा वायु और वृष्टिजल की शुद्धि का हेतु होने से सब प्राणियों को सुख देनेवाला होता है। और मख शब्द के उपमावाचक होने से देवों के शत्रु का भी ग्रहण नहीं॥8॥

रामगोविन्द त्रिवेदी (सायण भाष्य के आधार पर)
8. निर्दोष, सुरलोकाभिनत और कामना के विषयीभूत मरुद्गण के साथ इन्द्र को बलिष्ठ समझकर यह यज्ञ पूजा करता है।

Ralph Thomas Hotchkin Griffith
8. With Indra’s well beloved hosts, the blameless, hastening to heaven, The sacrificer cries aloud. 

Translation of Griffith Re-edited  by Tormod Kinnes
With Indra’s well beloved hosts, the blameless, hastening to heaven, The sacrificer cries aloud. [8]

Horace Hayman Wilson (On the basis of Sayana)
8. This right is performed in adoration of the powerful Indra, along with the irreproachable, heavenward-tending, and amiable bands (of the Maruts).